Almora News:मौसम की प्रतिकूल दशाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने आपदा प्रबंधन के आईआरएस सिस्टम को किया एक्टिवेट

मौसम की प्रतिकूल दशाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने आपदा प्रबंधन के आईआरएस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है। जिलाधिकारी ने आईआरएस में नामित अधिकारियों को आपदा कंट्रोल रूम में तैनाती के आदेश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि आईआरएस में नामित सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहकर अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखें तथा किसी भी आपदा संबंधी घटना का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने सड़क संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्रांतर्गत मार्गों के अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही उन्हें खोलने की कार्यवाही करें। सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वें अपने अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।