Almora News:आशाओं कार्यकत्रियों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लगाया अभद्रता का आरोप,एसीएमओ का किया घेराव

ख़बर शेयर करें -

आशा कार्यकत्रियों ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं और डॉक्टरों के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने महिला अस्पताल से रेफर हुई गर्भवती महिलाओं को भर्ती करने में आनाकानी की जाती है। ऐन मौके पर गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए यहां-वहां दौड़ाया जाता है। डॉक्टरों के इस रवैये से उन्हें और उनके मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

🔹गर्भवती को मेडिकल कॉलेज लाने पर अभद्रता की जाती 

गुरुवार को आशा कार्यकत्रियां जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने कॉलेज में हंगामा किया। आरोप लगाया कि रेफर हुई गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने में तमाम सवाल पूछे जाते हैं। गर्भवती को मेडिकल कॉलेज लाने पर अभद्रता की जाती है। इससे मरीजों के लिए जान का खतरा बना रहता है। कहना है कि वह नौ माह तक गर्भवती की देखरेख करती हैं, लेकिन ऐन मौके पर उन्हें प्रसव के लिए यहां वहां दौड़ाया जाता है। उन्होंने ऐसे हालात में काम करने में असमर्थता जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:UOU में अब सिर्फ NET-JRF पास अभ्यर्थियों को ही मिलेगा PhD में प्रवेश, प्रवेश परीक्षा खत्म

🔹एसीएमओ का किया घेराव

गुस्साई आशाएं मामले को लेकर सीएमओ से मिलने पहुंच गईं, लेकिन सीएमओ नहीं मिले। आशाओं ने एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित का घेराव कर दिया। कहा कि वह नौ माह तक गर्भवतियों की देखरेख करती हैं। उनको प्रोत्साहित करने के बजाए अपमान किया जा रहा है। किसी भी घटना के लिए उन्हें जिम्मेदार बता दिया जाता है। उनके मरीजों को मेडिकल कॉलेज में सीरियस नहीं लिया जाता है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती: 2364 पदों पर निकलेगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की टोली, 5 मार्च तक करें आवेदन

आशाओं की नाराजगी का मामला संज्ञान में आया है। मैं फिलहाल बाहर हूं। वापस लौटने के बाद मामले में पूरी जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

🔹विरोध में ये रहीं शामिल

जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष नीमा जोशी, सचिव आनंदी माहरा, भगवती आर्या, ममता भट्ट, गोविंदी भट्ट, मुमताज जहां, कमला बिष्ट, कविता आर्या, ममता आर्या, जीवा परिहार, कुन्ती, पुष्पा देवी, पुष्पा रावत, जानकी देवी, रूपा देवी, अंजना, दया आर्या, दीपा भंडारी, किरन साह, लक्ष्मी वर्मा, आयशा बेगम, उमा बिष्ट, पदमा पांडे, गीता, विभा बिष्ट, इंद्रा भंडारी, प्रभा नेगी, अमा आगरी, शांति टम्टा, उमा बिष्ट, रेखा आर्या आदि मौजूद रहीं।