Almora News:फायर स्टेशन ने चलाया अग्निसुरक्षा जागरुकता अभियान, इन संस्थान के कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा  रामचन्द्र राजगुरु, के निर्देशन व मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा  महेश चन्द्र द्वारा फायर यूनिट अल्मोड़ा की टीम के साथ दिनांक 03-08-2023 को अल्मोड़ा के सरकारी संस्थान जिला कलेक्ट्रेट, विकास भवन व जिला न्यायालय अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

🔹अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:NEET परीक्षा रद्द होना युवाओं के सपनों की हत्या, सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस: गोपाल भट्ट

  इस दौरान भवनों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को चेक किया गया तथा अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील दशा में बनाए रखने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया व प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई।