Almora News :स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर धन की कटौती,पेंशनर्स ने दी आंदोलन की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। नगर पालिका सभागार में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। पेंशनर्स ने स्वास्थ्य योजना के नाम पर काटी गई धनराशि वापस नहीं लौटाने पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

💠स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर धन की हुई कटौती।

रविवार को हुई बैठक में पेंशनर्स ने कहा कि उनकी पेंशन से स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर धन की कटौती हुई। इसके बाद भी उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिला। वे लंबे समय से काटी गई धनराशि वापस मांग रहे हैं जिससे सरकार हाथ पीछे खींच रही है। उन्होंने कहा कि जल्द उन्हें उनके हक का पैसा लौटाना होगा नहीं तो आंदोलन होगा। बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में नदी और जलस्रोत पुनर्जीवन को मिली रफ्तार, SARRA की बैठक में 60 करोड़ के प्रस्तावों पर चर्चा

💠 बैठक में गोकुल सिहं रावत, गजेंद्र सिहं नेगी, आनंद सिहं बगडवाल, प्रताप सिंह सत्याल, गिरीश चंद्र जोशी, आनंद बल्लभ लोहनी सहित कई पेंशनर्स मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:-बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामला: BKTC का बड़ा एक्शन, अध्यक्ष का निजी सचिव प्रमोद नौटियाल सस्पेंड!