Almora News :जंगल में आग बुझाने गये फॉयर वॉचर गिरकर हुआ घायल

मुख्यालय के नजदीक करबला के सिविल के जंगल में आग बुझाने गये फॉयर वॉचर गिरकर घायल हो गये। घायल फायर वॉचर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक सोमवार को सिविल सोयम टीम को करबला के जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने की जल स्रोत एवं नदी पुनर्जीवन प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा, धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

इस पर टीम फायर वॉचरों के साथ आग बुझाने पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद टीम वापस लौटने लगी तो फायर वॉचर मोहन सिंह लटवाल निवासी देवली का पांव फिसल गया और वह ढलान में गिर गए। सहकर्मियों ने उन्हें ऊपर निकाला और बेस अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक मोहन सिंह की कमर और पांव में अंदरूनी चोट आई है। इसके लिए एक्सरे किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही चोट के बारे में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Advertisement