Almora News:द्वाराहाट वाहन दुर्घटना: डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, मृतक के परिजनों को 2 लाख की राहत राशि स्वीकृत

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 02 जनवरी, 2026 (सूचना विभाग) – जिला मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने बताया कि दिनॉंक 06 दिसम्बर, 2025 तहसील द्वाराहाट अन्तर्गत वाहन सं0 यू0के0-01टीए1046 लगभग 01ः00 बजे द्वाराहाट से नौबाड़ा को जाते समय अनियन्त्रित होकर कफलानी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 04 व्यक्ति सवार थे, जिसमें वाहन चालक की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट में मृत्यु हो गयी व 03 व्यक्ति घायल हो गये थे।

उन्होंने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जॉच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट, द्वाराहाट को जॉच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने जॉच अधिकारी को निर्देश दिये है कि वाहन दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जॉच कर सुस्पष्ट आख्या एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान के 52वा कृषि विज्ञान मेले पहुंचे प्रदेश के किसान

🌸जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा 02 जनवरी, 2026 (सूचना विभाग) – जिला मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने बताया कि दिनॉंक 06 दिसम्बर, 2025 तहसील द्वाराहाट अन्तर्गत वाहन सं0 यू0के0-01टीए1046 लगभग 01ः00 बजे द्वाराहाट से नौबाड़ा को जाते समय अनियन्त्रित होकर कफलानी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 04 व्यक्ति सवार थे, जिसमें प्रयाग दत्त मिश्रा, पुत्र भवानी दत्त, उम्र 45 वर्ष, ग्राम डंगरखोला, पो0 नौबाड़ा, तहसील द्वाराहाट की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट में मृत्यु हो गयी 

उन्होंने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के सम्बन्ध में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) अल्मोड़ा से प्राप्त आख्यानुसार उक्त वाहन सार्वजनिक सेवायान के श्रेणी में होने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि, नियमावली, 2022 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत उत्तराखण्ड परिवहन दुर्घटना राहत निधि, अल्मोड़ा के नाम संचालित खाता सं0 38150522263 से धनराशि रू0 02,00,000/- (दो लाख रू0 मात्र) का चैक तहसीलदार द्वाराहाट के नाम से निर्गत कर  उक्त वाहन दुर्घटना के मृतक के विधिक आश्रितों को नियमानुसार वितरित करवाये जाने तथा प्राप्ति रसीद (दो प्रतियॉ मूल में) एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपलब्ध कराने की अनुमति प्रदान की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखण्ड में यहाँ दर्दनाक हादसा 4 साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *