Almora News:एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित होंगे सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी के डॉ ललित चंद्र जोशी

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसजे परिसर के डॉ ललित चन्द्र जोशी को गुरु फाउंडेशन की ओर से एक्सीलेंस अवार्ड इन रिसर्च 2024 से सम्मानित किया जाएगा।

13 अप्रैल,2024 को यह अवार्ड बी एम एस कॉलेज फ़ॉर वीमेन बसवनगुड़ी,बंगलुरू में दिया जाएगा। उनके साथ अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि डॉ ललित इंटरनेशनल आर्कियोलॉजी काउंसिल (इंडिया एंड साउथ ईस्ट) एशिया की केंद्रीय कार्यकारिणी में एक सदस्य रूप में शामिल हैं।

यह काउंसिल भारत के अलावा कंबोडिया, वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका के पुरातत्त्व और ऐतिहासिक क्षेत्रों पर अध्ययन,भारतीय संस्कृति के आदान-प्रदान, शोध गतिविधियों के संचालन क़रतीं है। पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में उनकी 11 पुस्तकें अरुणाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों में चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:परमार्थ निकेतन में सीएम धामी ने की माँ गंगा की पूजा, अति रुद्रम महायज्ञ में दी आहुति

रिसर्चर डॉ ललित चन्द्र जोशी ने अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक में स्थित पत्थरकोट गांव में शैलचित्र (रॉक पेंटिंग्स) एवं सैकड़ों कप मार्क्स खोजे हैं और पत्थरों को लेकर शोधरत हैं। वे अभी भी कप मार्क्स आदि चिन्हों को खोजकर अनुसंधान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में पेट्रोल की किल्लत नहीं, कल सुबह तक सभी पंपों पर सामान्य होगी आपूर्ति: जिला पूर्ति अधिकारी

डॉ ललित की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ भास्कर चौधरी, परीक्षा नियंत्रक डॉ मुकेश सामंत, अधिष्ठाता छात्र प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो इला साह, प्रो जगत सिंह बिष्ट, प्रो मधुलता नयाल, डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ प्रीति आर्या, डॉ गीता खोलिया, डॉ तेजपाल सिंह, डॉ बचन लाल, डॉ कुसुमलता आर्या, डॉ माया गोला, डॉ आशा शैली, डॉ प्रतिमा, डॉ मनोज बिष्ट आदि ने खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *