Almora News:दो दिवसीय बूट कैंप में विद्यार्थियों को किया उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए जागरूक

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में दिनांक 2- 3 फरवरी  को देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत 2 दिवसीय बूट कैंप का सफल अयोजन किया गया। कैंप में विद्यार्थियों को विषय से जुड़ी जानकारियां प्रदान करने हेतु भारतीय उद्यमिता संस्थान, अहमदाबाद, से श्री विनय यादव, जो कि स्वयं एक सफल उद्यमी हैं आए।

कैंप के प्रथम दिवस का उद्‌घाटन प्राचार्य, प्रो० पुष्पेश पांडे, विनय यादव, डॉ० जी० एस० नेगी व महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अपने अभिभाष‌ण में प्राचार्य द्वारा स्थानीय सफल उद्यमियों के उदाहरण देकर विद्यार्थियों को बताया कि स्वरोजगार मात्र स्वयं के जीवन नहीं  अपितु संपूर्ण समाज के स्तर में सुधार करता है।

महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग सैल की संयोजक डॉ. दीपा पाण्डेय द्वारा सफल उद्यमियों के उदाहरण देकर विद्यार्थियों को सचेत किया गया कि निष्क्रिय जीवन किस प्रकार घातक है तथा उमामिता का रास्ता स्वावलंबन व खुशहाली की तरफ ले जाता है। महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता केन्द्र के सह-संयोजक 

डॉ० जी०एस० नेगी द्वारा स्थानीय संभावनाओं को किस प्रकार वैश्विक बनाया जा सकता है विषय पर विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

ई०डी० आई० (अहमदाबाद) से आए प्रशिक्षक, श्री विनय द्वारा आइडिया व किस प्रकार आइडिया को एन्टरप्राईज में तब्दील किया जा सकता है विस्तृत रुप में समझाया। श्री विन‌म् द्वारा विद्यार्थियों को आइ‌डिया पर बिजनेस कैनवास मॉडल भी बनवाया गया। कैंप के दूसरे दिन उत्तराखंड के “एप्पल मैन” श्री गोपाल कत उप्रेती ने विस्तृत व्याख्यान में बताया कि किस तरह सेब एवं अन्य कृषि बागवानी से स्वावलंबन अपनाया जा सकता है, उनके द्वारा कृषि,दूध , डेयरी, मौन पालन आदि विषयों पर सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

अंतिम माड्‌यूल में विद्यार्थियों द्वारा आइडिया पिच इन कराए गए तथा उनकी कमियों व संभावनाओं के बोरे में श्री विनय द्वारा बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

कार्यक्रम के समापन में महाविद्यालय के उद्यमिता योजना की नोडल अधिकारी, डॉ० निहारिका सिंह बिष्ट, द्वारा विद्यार्थियों को आगामी 12 दिवसीय एंटरप्राईज डेवलपमेंट प्रोग्राम व सरकार के देवभूमि उद्यमिता योजना के अन्य पहलुओं व देय राशि के बारे में विस्तार से बताया।

कैंप का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रो.  पुष्पेश पांडे जी के अभिभाषण से संपन हुआ, । 

तिला डॉ. प्रसून जोशी, डॉ. महिराज  महरा, डॉ. अभिमन्यु, डॉ. दीपा पाण्डेय, डॉ. रुचि शाह,  डॉ. कोमल गुप्ता, डॉ. दीपक उप्रेती,  डॉ. रोहित जोशी, डॉ.बी०पी०एस कनवाल, डॉ. पंकज प्रियदर्शी, डॉ० निधि पाण्डे, डॉ.पारुल भारद्वाज, डॉ. कमला देवी, डॉ. नीतिका, डॉ. पूनम,   डॉ. निहारिका इत्यादि मौजूद रहे। कैंप का संचालन डॉ. गणेश नेगी द्वारा किया गया।