Almora News:मानसिक रुप से अस्वस्थ गुमशुदा महिला को 4 घंटे के अंदर सकुशल किया बरामद, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

कल दिनांक 2 नवंबर को थाना सोमेश्वर में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छानी, ल्वेशाल से एक महिला जो मानसिक रुप से अस्वस्थ है, घर से कही चली गई है। 

🔹पुलिस की कार्रवाही 

   सूचना पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर  कश्मीर सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के साथ गुमशुदा महिला की तलाश हेतु ढूढखोज की गयी। इस दौरान वाहनों की चैकिंग,वाहन चालकों,लोगों से गुमशुदा के सम्बन्ध में पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया।

🔹बागेश्वर से किया बरामद 

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर को श्रीनगर में जुटेगा गुरिल्लाओं का गढ़वाल मंडल सम्मेलन, आंदोलन की बनेगी नई रणनीति

पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से गुमशुदा महिला को 4 घंटे के अंदर कौसानी क्षेत्र जनपद बागेश्वर से सकुशल बरामद कर उसके पिता के सुपुर्द किया गया।अपनी बेटी को सकुशल पाकर उसके पिता द्वारा सोमेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल सीमा पर 2,770 नशीली टैबलेट के साथ बरेली का एमआर गिरफ्तार, चंपावत पुलिस की बड़ी कामयाबी

🔹सोमेश्वर पुलिस टीम

1-थानाध्यक्ष सोमेश्वर  कश्मीर सिंह 

2-कानि0  कमल सिंह

3-कानि0 अरविन्द चौधरी

4- म0कानि0  आशा कौशल

Advertisement