Almora News :दो घंटे से अधिक समय तक ठप रही बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा, 50 हजार उपभोक्ता परेशान

50 हजार उपभोक्ता परेशान, सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावितअल्मोड़ा। जिले में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा दो घंटे से अधिक समय तक ठप रही, इससे 50 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे।

💠सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित रहा।

बृहस्पतिवार दोपहर बाद बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा जवाब दे गई। इंटरनेट सेवा ठप रहने से लोगों के मोबाइल और लैंडलाइन फोन शोपीस बने रहे। वहीं, सरकारी और निजी कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहा। शाम पांच बजे सेवा सुचारू हुई।

सड़क निर्माण कार्य के चलते मुरादाबाद में कई स्थानों पर ओएफसी कट गई थी, इससे सेवा बाधित रही। कुछ देर बाद सेवा सुचारू हो गई थी। -एमएस निर्खुपा, जीएम, प्रचालन क्षेत्र, बीएसएनएल, अल्मोड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  दन्या पुलिस ने जनगणना कर्मियों को साइबर ठगी और अपराधों के प्रति किया जागरूक

💠बागेश्वर में शाम पांच बजे बाद सेवा बहाल

बागेश्वर। जिले में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंटरनेट नहीं होने से आधे दिन तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कार्यालयों के कामकाज पर भी असर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  सिमली-ग्वालदम मार्ग पर बड़ा हादसा टला: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, हरियाणा के 4 युवक बाल-बाल बचे

बृहस्पतिवार को दोपहर के समय बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित हो गई थी। इंटरनेट ठप होने से कार्यालयों और बैंकों के कामकाज पर असर पड़ा। ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, लोगों को भी इंटरनेट नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को करीब सवा पांच बजे इंटरनेट सेवा सुचारू हुई। इधर, बीएसएनएल के डीई आशीष निगम ने बताया कि बाहर से ही इंटरनेट सेवा बाधित हुई थी।

Advertisement