Weather Update :उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज एक बार फिर मौसम बदलने के आसार,मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों का जताई बारिश की संभावना

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। आलम यह रहा कि बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम पारा चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 39 डिग्री के पार पहुंच गया, इसके साथ ही यह सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा।

दिन में चिलचिलाती गर्मी का असर दिन के समय शहर की सड़कों पर भी देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान 40 के आसपास पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में बारिश का कहर: 3 बच्चों समेत 11 की मौत, 2 लापता; दून में उफनाए नाले में बही कारें

वहीं, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के संभावना जताई है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में बिजली भी चमक सकती है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पर्वतीय खेती होगी आसान: अल्मोड़ा के गांवों में विवेक मंडुवा और धान थ्रेशर की आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आंशिक बादल छाए रहेंगे धूप भी खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *