Almora News:सोमेश्वर में उबाल: मंत्री रेखा आर्या के पति के विवादित बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चौक पर फूंका पुतला

0
ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को किशोर नयाल के नेतृत्व में सोमेश्वर विधायिका व काबीना मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के महिला विरोधी अर्नगल बयान ( जिसमें उनके द्वारा बिहार में 20000 25000 में लड़की खरीदकर लाने व उनका विवाह सोमेश्वर के युवाओं के साथ करवाने ) पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमेश्वर मुख्य चौक पर काबीना मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू का पुतला दहन किया गया |

कार्यक्रम में संतोष कुमार जी (जिला पंचायत सदस्य), प्रकाश खाती, श्याम सिंह दोसाद , भूवन दोसाद, राजू भट्ट , कैलाश आर्या , केसर सिंह ,नवीन नेगी, नवल किशोर जोशी ,सुरेश राम, राजेश गिरी, लक्ष्मण सिंह मेहरा, राजेंद्र प्रसाद, हीरा सिंह मेहरा आदि उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *