Almora News :भतरौजखान पुलिस टीम ने फरार शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

दिनांक 30/07/2024 को पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग नेवल गांव जाने वाले मार्ग भौनखाल पर स्कूटी सवार (स्कूटी नं0- UP14CB 3677) अभियुक्त हरीश उम्र 45 वर्ष पुत्र दिगम्बर दत्त निवासी ग्राम नेवलगांव थाना भतरौजखान जनपद अल्मोड़ा  के कब्जे से 47 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का बरामद हुयी थी । उक्त अभियुक्त कार्यवाही के दौरान हेड कानि0 रविन्द्र सिंह को धक्का देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार गया,जिससे हेड कानि0 के सिर में गंभीर चोट आयी। जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जो वर्तमान में ICU में उपचाराधीन हैं। FIR NO 34/24 धारा 60/72 EX ACT व 262 BNS 2023 बनाम हरीश अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: रेडक्रॉस की पहल पर नेशनल हाईवे के संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे क्रॉस बैरियर, डीएम ने दिए निर्देश

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थानाध्यक्ष भतरौजखान को फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्त्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । 

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज दिनांक 03/08/2024 को अभियुक्त को चौड़ी के घट्टी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी को गंभीर रूप से घायल करने पर धारा 121(1)/121(2) व 132 BNS 2023 की बढोतरी की गई है।

💠भतरौजखान पुलिस टीम –

यह भी पढ़ें 👉  जय गोल्ज्यू महोत्सव में दिखी उत्तराखंडी संस्कृति की छटा, विद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिता में छाया छात्रों का जलवा

1- अपर उपनिरीक्षक श्री करतार सिंह

2- हेड कानि0 श्री  मोहन चन्द्र

3- कानि0 श्री संदीप सिंह

Advertisement