उत्तरायण अस्पताल के निशुल्क हेल्थ कैंप में 140 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सलाह

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तरायण अस्पताल के निशुल्क हेल्थ कैंप में 140 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सलाह

 

 

​उत्तरायण फाउंडेशन, जयोति जन स्वास्थ्य सेवा, हल्द्वानी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नेशनल हार्ट इंस्टिट्यूट की ओर से आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक निशुल्क हेल्थ कैंप (स्वास्थ्य शिविर) का आयोजन किया गया। उत्तरायण अस्पताल के तत्वावधान में लगाए गए इस शिविर में क्षेत्र के 140 लोगों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श लिया।

 

 

 

​इस स्वास्थ्य शिविर में कई जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। शिविर में मुख्य रूप से वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी यादव, वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. केपी कुनियाल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मृणाल यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उषा यादव और योग एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना कुनियाल ने एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने मरीजों का चेकअप कर उन्हें उचित दवाइयों और जीवनशैली में बदलाव को लेकर जरूरी सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News :राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

 

 

 

​उत्तरायण फाउंडेशन के सचिव महिपाल सिंह पिलख्वाल ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में जनरल सर्जरी, हृदय रोग की जांच व सलाह, आंखों (नेत्र रोग) की जांच एवं परामर्श के साथ-साथ योग और आयुर्वेद से जुड़े मार्गदर्शन भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  # Almoraमातृभूमि पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का लाल: राजौरी में 'ऑपरेशन शेरूवाली' के दौरान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद**

 

​इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से दिनेश पिलख्वाल, राजेंद्र तेवरी, चंदन पिलख्वाल,राग यादव, जगदीश पांडे, ममता मेहरा, हयात भाकुनी और राजेंद्र सिंह भोज ने सहयोग दिया।

 

 

इसके अतिरिक्त, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे लोगों को स्वास्थ्य के साथ-साथ कानूनी जागरूकता का लाभ भी प्राप्त हुआ। सीएचसी हवालबाग द्वारा ऑप्ट्रीमेटिस्ट एवं नर्सिंग स्टाफ़ के सुविधा प्रदान की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *