Almora News :अल्मोड़ा पुलिस टीम ने 22वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में किया जनपद का नाम रोशन, जीते 3 गोल्ड सहित 12 पदक

रिज़र्व पुलिस लाइन रुद्रपुर ,जनपद ऊधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली 22वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय,वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग, आर्म रेसलिंग व पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2023 में अल्मोड़ा पुलिस के खिलाड़ियों महिला,पुरूष वर्ग ने टीम प्रभारी  अपर उप निरीक्षक अनवर अहमद  व टीम कोच मुख्य आरक्षी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में  शानदार प्रदर्शन कर  कुल 12 पदक 3 गोल्ड,4 सिल्वर,5 ब्रॉन्ज अर्जित किये व व टीम चैंपियनशिप में महिला वर्ग में पावर लिफ्टिंग में 3rd स्थान व वेट लिफ्टिंग में 3rd स्थान प्राप्त किया।

🔹SSP अल्मोड़ा ने दी बधाई 

रामचन्द्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पदक विजेताओं के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए टीम व पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाऐं दी गयी। 

दिनाँक 28-07-2023 से दिनाँक 31-07-2023 तक प्रतियोगिता का आयोजन की गया था।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जीते गए पदकों का विवरण-

यह भी पढ़ें 👉  आईसीएआर-वीपीकेएएस ने हवालबाग में आयोजित किया ‘खेत बचाओ अभियान’

1- महिला आरक्षी ममता खाती द्वारा वेट लिफ्टिंग के 45 किग्रा भार वर्ग में 1st स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता

तथा पावर लिफ्टिंग के 52 किग्रा भार वर्ग में 1st स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता

2- महिला आरक्षी विजेता राणा द्वारा आर्म्स रेसलिंग के 80 किग्रा भार वर्ग में 1st स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता तथा पावर लिफ्टिंग में 76 किग्रा भार वर्ग में 3rd स्थान प्राप्त कर काँस्य पदक जीता तथा वेट लिफ्टिंग में 76 किग्रा भार वर्ग में 2nd स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता

3- महिला आरक्षी मंजू गोस्वामी द्वारा वेट लिफ्टिंग के 50 किग्रा भार वर्ग में 2nd स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता

यह भी पढ़ें 👉  खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

तथा आर्म्स रेसलिंग के 50 किग्रा भार वर्ग में 2nd स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता

4- रिक्रूट आरक्षी दीपक दानू द्वारा आर्म्स रेसलिंग के 65 किग्रा भार वर्ग में 2nd स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता तथा बॉक्सिंग के 65 किग्रा भार वर्ग में 3rd स्थान प्राप्त कर काँस्य पदक जीता

5-  आरक्षी एहसान अली द्वारा पावर लिफ्टिंग में 73 किग्रा भर वर्ग में 3rd स्थान प्राप्त कर काँस्य पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया।

6- महिला आरक्षी रेखा  द्वारा पावर लिफ्टिंग में 55 किग्रा भार वर्ग में  3rd स्थान प्राप्त कर काँस्य पदक जीता

7- रिक्रूट आरक्षी सूरज गोबाड़ी के द्वारा आर्म्स रेसलिंग के 100 किग्रा भार वर्ग में  3rd स्थान प्राप्त कर काँस्य पदक जीता।

Advertisement