Almora News:अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज ने दी नशे को मात: ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड’ हेतु मैराथन का सफल आयोजन

0
ख़बर शेयर करें -

सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा

विभाग – सामुदायिक चिकित्सा

दिनांक: 18-04-2026

“ड्रग फ्री उत्तराखण्ड” हेतु जनजागरूकता मैराथन का सफल आयोजन

सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से *“Run for Drug Free Uttarakhand”* मैराथन का सफलतापूर्वक आयोजन आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे तक किया गया।

यह मैराथन पाण्डेखोला दोराहा बाईपास से जस्टिस जुवेनाइल बोर्ड, पाण्डेखोला तक आयोजित की गई, जिसमें एम.बी.बी.एस. बैच 2025 (प्रथम वर्ष) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम जनमानस में नशा मुक्त समाज के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:होमकुंड ही विसर्जित होंगे चौसिंग्या खाड़ू, तय पड़ावों से ही आगे बढ़ेगी नंदा की बड़ी जात

यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सी.पी. भैसोड़ा के मार्गदर्शन में तथा विभागाध्यक्ष डॉ. मस्रूफ एच. खान के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. मनीष भट्ट (सहायक प्राध्यापक) एवं डॉ. अंशुल ममगाई (सहायक प्राध्यापक) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का समन्वय डॉ. वान्या (LMO), डॉ. अनुश्का (JR), डॉ. कृतिका (JR) द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त इंटर्न्स ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा एम.एस.डब्ल्यू. – श्री मोहम्मद इकबाल, श्री दीप चन्द्र एवं श्री नरेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News:​AI से खुद को सेना का मेजर बता लड़कियों को ठगने वाला फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, 10 से ज्यादा लड़कियां शिकार

🌸मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने #DrugFreeUttarakhand #HealthySociety के संदेशों के साथ नशा मुक्त उत्तराखण्ड की शपथ ली तथा समाज में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु जागरूकता का संदेश दिया।

सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य संबंधी संदेशों के प्रसार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *