Almora News:जागेश्वर विधानसभा के 10 प्राचीन मंदिरों का होगा कायाकल्प, ₹10 करोड़ से संवरेगा स्वरूप

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 18 अप्रैल। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में धौलादेवी और लमगड़ा ब्लॉक स्थित दस प्राचीन मंदिरों के जीणोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। यह सभी कार्य  मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हैं। विधायक मोहन सिंह मेहरा ने बताया प्रथम चरण में पांच मंदिरों के सौंदर्यीकरण प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं। जल्द ही बजट आवंटन बाद काम शुरू होगा। 

विधायक श्री मेहरा ने बताया मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जागेश्वर विधानसभा के 10 मंदिरों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण प्रस्तावों को सीएम घोषणा में शामिल किया था। घोषणा के मुताबिक चेलछीना के धुरका देवी मंदिर, दन्यां में उरद्धेश्वर शिव मंदिर, चमतोला में धारेश्वर शिव मंदिर,ध्याड़ी में भीमादेवी, काभड़ी सैमधूरा में राघेश्वर, तल्ली गैराड़ दियारबगड़ शिव मंदिर, लमगड़ा के पुभाऊं और कनरा स्थित शिव मंदिर, ध्यूली टिकुरिया का गंगनाथ मंदिर, ध्यूली धौनी के टंकेश्वर मंदिरों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण काम होना है। प्रथम चरण मे धुरका देवी, दन्यां के उरधेश्वर, चमतोला में धारेश्वर, काकड़ी के राघेश्वर और ध्याड़ी के भीमा देवी मंदिरों का काम शुरू होगा। इसके लिए आगणन बनाने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही बजट स्वीकृति के बाद काम शुरू होगा। विधायक ने बताया शेष अन्य पांच मंदिरों के काम के लिए भी आगणन तैयार करने का काम भी जल्द शुरू होगा। उन्होंने बताया सभी 10 मंदिरों के जीर्णोद्धार में करीब 10 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च होने का अनुमान है। इन मंदिरों के सौंदर्यीकरण हो जाने पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी धार्मिक पर्यटन के अवसर बढ़ेंगे। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:प्रवासी जनगणना में गांव लौटें, जन्मभूमि का कर्तव्य निभाएं- बिट्टू कर्नाटक

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने बताया मुख्यमंत्री की घोषणा के मद में बजट की कमी नहीं है। वह स्वयं भी इस मामले को देहरादून में मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। सीएम ने आगणन के मुताबिक धनराशि निर्गत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *