Almora News:अल्मोड़ा- हल्द्वानी राजमार्ग क्वारब पर 10 दिसंबर तक मार्ग पर रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रहेगा बंद

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब की पहाड़ी से पैदा हुई समस्या अभी दूर नहीं हो पाई है। पहाड़ी दरकने से मार्ग पर कई बार यातायात बंद हुआ। पत्थरों के गिरने के बीच वाहनों को रुक- रुक कर निकाला गया।

मंगलवार से 10 दिसंबर तक मार्ग पर रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, बुद्ध पार्क में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

प्रशासन की ओर से बुलाई गई बेली ब्रिज बनाने की विशेषज्ञ कोलकाता की गार्डन रीच कंपनी के प्रतिनिधि दूसरे दिन मंगलवार को भी क्वारब पहुंचे। उन्होंने बेली ब्रिज बनाने की संभावनाओं को तलाशा। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग बनाने की संभावनाओं पर भी लगातार काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:जन-जन के द्वार" कार्यक्रम: गोपेश्वर पहुंचे सीएम धामी, कहा— मंदिरों में चोरी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, यह गौहत्या जैसा महापाप

मौके पर बन रहे हालात को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने अब 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक के लिए रात्रि नौ बजे से से सुबह छह बजे तक क्वारब में वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *