Almora News :करीब दो महीने के इंतजार के बाद अब बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा फिर से हुई शुरू

अल्मोड़ा। करीब दो महीने के इंतजार के बाद अब मेडिकल कालेज के अधीन चल रहे बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा फिर से शुरू हो गई है। मेडिकल काॅलेज के अधीन संचालित हो रहे बेस अस्पताल में शुरुआत में एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की गई थी लेकिन कुछ समय बाद ही यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट ने नौकरी छोड़ दी।

यह भी पढ़ें 👉  परंपरा के रंग, आत्मनिर्भरता के संग: बागेश्वर में तीन दिवसीय सरस मेला-2026 का भव्य शुभारंभ

पिछले दो महीने से यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा पूरी तरह ठप थी। अब फिर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल से एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती बेस अस्पताल में की है। महीने के पहले पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग के रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. नरेश अपनी सेवाएं देंगे। जबकि दूसरे पखवाड़े में वह रानीखेत के उपजिला चिकित्सालय में रोगियों का अल्ट्रासाउंड करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना' के तहत बद्रीनाथ धाम के लिए 30 श्रद्धालुओं का दल रवाना

बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा को शुरु करने के लिए वहां एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी गई है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद अब रोगियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

-डाॅ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ाI

Advertisement