Almora News:नगर में धूमधाम से निकाली भगवान वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा

ख़बर शेयर करें -

वाल्मीकि जयंती पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली। अनेक करतबों का प्रदर्शन किया। शिव तांडव व माता काली का तांडव नृत्य आकर्षक के केन्द्र रहे।

वाल्मीकि समाज द्वारा गत वर्षो की भाॅति इस वर्ष भी नगर में वाल्मीकि जयंती पर भब्य शोभा यात्रा निकाली गई। वाल्मीकि जयंती के मौके पर वाल्मीकि मंदिर में सुबह से पूजा-पाठ व हवन का कार्यक्रम शुरू हो गया था। जो देापहर प्रसाद वितरण तक जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​देवभूमि में बारिश का रौद्र रूप: पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे बंद, कई जिलों में स्कूल बंद

इसमें शामिल लोगों ने वाल्मीकि के जयकारे लगाए, इनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं नगर पालिका सभागार में महर्षि वाल्मीकि लगाई गई। विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने इसका अनावरण किया।

🔹यह लोग रहे मौजूद 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​भवाली-अल्मोड़ा एनएच और रातीघाट मार्ग पर मलबा आने से यातायात ठप, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुला रास्ता

नगर पालिका परिसर से ढोल-नगाड़ों के साथ महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, युवाओं ने भागीदारी निभाई। समाज के लोगों ने प्रसाद बांटकर महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहां सुरेश चंद्र, दीपक चंदेल, प्रेमप्रकाश, सतीष कुमार, सिकंदर पवार, भीमा पवार, नीरज पवार, यशवंत आदि रहे।