Almora News:कुलपति की कुर्सी पर बैठ छात्रनेता ने सोशल मीडिया में वायरल की फोटो,युवक के खिलाफ कार्रवाई की करी मांग

एसएसजे विवि के कुलपति की कुर्सी पर बैठक रराष्ट्रीय स्तर के एक संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की है जो चर्चाओं में है। अन्य छात्र संगठनों ने विवि प्रशासन से संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है।

🔹फोटो अपलोड होते ही इस पर विवाद शुरू 

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया में मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू, गेवाड़ घाटी में गरमाया आंदोलन

एसएसजे विवि में कुलपति का दफ्तर बनाया गया है। एक संगठन से जुड़े पूर्व जिलाध्यक्ष ने कुलपति की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवा ली। छात्र नेता ने फोटो को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। फोटो अपलोड होते ही इस पर विवाद शुरू हो गया है।

🔹मामले में कार्रवाई की मांग 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ दर्शन पर सारा अली खान के खिलाफ फतवे का मामला गरम, भड़के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स

कई संगठन के लोगों ने सोशल मीडिया पर ही विरोध दर्ज शुरू कर दिया है। लोग मामले को विवि कुलपति की गरिमा से जोड़ रहे हैं। अन्य छात्र संगठनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। कुलपति प्रो. सत्यपाल सिंह बिष्ट से वार्ता करनी चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। 

Advertisement