Almora News:हादसों को दावत दे रहे शहर में लटकते बिजली के तार,दुर्घटना की आंशका

नगर में झूल रहे खुले बिजली के तार और केबल दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बिजली पोलों से घरों में डाले गए तार हवा में झूल रहे हैं।ऊर्जा निगम इससे अनजान बना हुआ है। हालांकि, ऊर्जा निगम ने जल्द तारों को अंडरग्राउंड करने की बात कही है।

🔹दुर्घटना की आंशका

नगर में बिजली के खुले तारों के स्थान पर ऊर्जा निगम ने एबी केबल बिछाई है। यह केबल नगर के मालरोड में कई स्थानों पर काफी नीचे गुजर रही हैं। यही हाल जिला मुख्यालय के विभिन्न मोहल्लों का भी है। यहां घनी आबादी और एक दूसरे से चिपके मकान से तार गुजर रहे हैं। इन स्थानों पर हर समय खतरा बना रहता है। नगर में बंदर भी काफी संख्या में हैं। जो इन केबलों के सहारे इधर से उधर मंडराते रहते हैं। इससे आए दिन बिजली आपूर्ति तो बाधित हो ही रही है। साथ ही दुर्घटना की आंशका बनी हुई है।

🔹सिर्फ 14 से 16 फीट है झूलते तारों की ऊंचाई

यह भी पढ़ें 👉  हेलीकॉप्टर हादसा: चमोली के चाईं गांव की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार सभी 6 लोगों की दर्दनाक मौत मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दिए विस्तृत जांच के आदेश

अल्मोड़ा नगर के मालरोड समेत मोहल्लों में बिजली के झूलते तारों की ऊंचाई महज 14 से 16 फीट है। ऐसे में यहां दुर्गा महोत्सव, दशहरा जुलूस में बनाये जाने वाले पुतलों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बार दशहरा पर रावण परिवार के पुतलों का जुलूस मालरोड से प्रस्तावित है। इधर मालरोड पर भी झूलते तार हादसों को दावत दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 67 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

अल्मोड़ा नगर में बिजली केबलों को भूमिगत करने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर झूलते केबलों को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा-कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा।

Advertisement