Almora News :पहाड़ की बहू ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम भारतीय हिंदी परिषद में प्रिया जोशी का शोध पत्र हुआ चयनित 

0
ख़बर शेयर करें -

भारतीय हिन्दी परिषद के 47 सवें अधिवेशन अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी जिसका विषय “भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदी” रहा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में किया गया। इस अवसर पर भारतीय अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर परिसर में बतौर सहायक आचार्य कार्यरत डॉ प्रिया जोशी ने किया।

इसके साथ ही हाल ही में भारतीय हिन्दी परिषद द्वारा डॉ प्रिया जोशी का शोध पत्र “हिंदी साहित्य में राष्ट्र चिंतन”चयनित हुआ था जिसे उन्होंने भारतीय हिन्दी परिषद के 47 सवें अधिवेशन में सबके समक्ष प्रस्तुत किया। आपको बता दें कि प्रिया जोशी द्वारा प्रस्तुत किया गया शोध पत्र देश के चुनिंदा लोगों में शामिल है इस पूरे उत्तराखंड के लिए साहित्य की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में थाना दन्या में हुआ,थाना दिवस का आयोजन दीपावली की बधाईयां देकर सुनी जन समस्याएं

आपको बता दें कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली प्रिया जोशी वर्तमान में अल्मोड़ा निवासी हैं उनके पिता श्री माया माया शंकर श्रीवास्तव और माता श्रीमती सुमन श्रीवास्तव हैं।और उनके पति श्री देवेश जोशी उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अधिवक्ता है। प्रिया जोशी जी की इस उपलब्धि पर राष्ट्र नीति संगठन प्रमुख विनोद तिवारी ने खुशी जाहिर की है और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े हुए कई जाने-माने लोगों ने भी श्रीमती प्रिया जोशी को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *