Almora News:आईजी कुमाऊं रेंज के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा करियर मार्गदर्शन गोष्ठी का आयोजन, बच्चों को मिले सफलता के मंत्र मिशन संवाद” के तहत पुलिस परिवार के बच्चों हेतु पुलिस लाइन अल्मोड़ा में करियर काउंसलिंग गोष्ठी हुई आयोजित

0
ख़बर शेयर करें -

पुलिस परिवार के बच्चों के लिए नई राहें करियर काउंसलिंग पहल बनी प्रेरणास्रोत

जनपद अल्मोड़ा व बागेश्वर के पुलिस परिवार के बच्चों को भविष्य निर्माण हेतु किया प्रेरित

प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बच्चों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, सुनियोजित ढंग से तैयारी, रणनीतियों के बारे में किया मार्गदर्शन

श्रीमती रिद्धिमा अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रेंज, नैनीताल की पहल “मिशन संवाद–पुलिस परिवार के लिए करियर की नई राहें” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09.04.2026 को श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा*के निर्देशन/मौजूदगी में पुलिस लाइन अल्मोड़ा में जनपद अल्मोड़ा एवं बागेश्वर के पुलिस परिवार के बच्चों हेतु एक व्यापक करियर काउंसलिंग गोष्ठी का आयोजन किया गया।

दिल्ली से आमंत्रित गाइडेंस फॉर करियर के अनुभवी काउंसिलों द्वारा बच्चों को विभिन्न करियर विकल्पों पर आधुनिक रोजगार एवं अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। काउंसलिंग सत्र के दौरान परीक्षा कौशल विकास, क्षमता आधारित करियर चयन एवं विषय चयन की महत्ता पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही बच्चों को उनकी रुचि एवं अभिरुचि के अनुसार सही दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे वे प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।
करियर काउंसलिंग टीम द्वारा बच्चों की व्यक्तिगत रुचियों, क्षमताओं एवं अभिरुचियों का आकलन करते हुए उन्हें उपयुक्त करियर विकल्पों एवं उनसे संबंधित तैयारी की रणनीतियों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। सफल व्यक्तियों के प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बच्चों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, सुनियोजित ढंग से तैयारी करने तथा आत्मनिर्भर एवं जागरूक युवा बनने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों को सही करियर चयन में सहायता प्रदान करते हुए उन्हें जीवन में सफल बनाना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: देहरादून समेत 4 जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का 'ऑरेंज अलर्ट'

इस दौरान सीओ अल्मोड़ा श्री बलवंत सिंह द्वारा अभिभावकों से संवाद स्थापित कर बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, सकारात्मक वातावरण प्रदान करने एवं उनके मानसिक व शैक्षणिक विकास में सहयोग देने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कोतवाली सोमेश्वर व ऑपरेशन स्माइल टीम ने गुमशुदा नाबालिक बालक को रोडवेज बस हल्द्वानी, नैनीताल से सकशुल किया बरामद

काउंसलिंग टीम का नेतृत्व मुख्य काउंसलर श्री राजीव मिश्रा द्वारा किया गया, जिनके साथ श्री देवेंद्र राणा, सुश्री नित्या द्विवेदी, सुश्री योजना, श्री सुभाष कांडपाल एवं श्री निरुपम नौडियाल द्वारा बच्चों को प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा विशेषज्ञ काउंसलिंग टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना करते हुए पुलिस परिवार के बच्चों के मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा उपस्थित बच्चों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस दौरान पुलिस सीओ अल्मोड़ा श्री बलवंत सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री रमेश चंद्र, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस श्री मोहित कुमार सहित पुलिस परिवार के बच्चे एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *