Almora कांग्रेस की जनसभा से घबराई भाजपा,हवालबाग शिविर में सरकारी मशीनरी के सहारे भीड़ जुटाने की कोशिश हुई नाकाम -मनोज तिवारी*

0
ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस की जनसभा से घबराई भाजपा,हवालबाग शिविर में सरकारी मशीनरी के सहारे भीड़ जुटाने की कोशिश हुई नाकाम -मनोज तिवारी*

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने भाजपा पर कांग्रेस की हालिया जनसभा से बौखलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और जनता के समर्थन से भाजपा घबराई हुई है जिसके चलते आनन-फानन में हवालबाग में शक्ति प्रदर्शन के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया तथा मुख्यमंत्री को भी बुलाया गया।विधायक मनोज तिवारी ने जारी बयान में कहा कि भाजपा जनता के बीच अपनी पकड़ कमजोर पड़ने से चिंतित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोगों को कार्यक्रम में लाने का प्रयास किया गया है,लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनसभा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश और विशेषकर अल्मोड़ा की जनता बदलाव चाहती है।भाजपा सरकार के लंबे कार्यकाल के बावजूद बेरोजगारी,महंगाई, पलायन और विकास से जुड़े मुद्दे जस के तस बने हुए हैं, जिससे लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों के उपयोग और प्रशासनिक तंत्र के सहारे भीड़ जुटाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब इन तरीकों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर्स रिजर्व में ढेला रेंज पर बवाल: वनकर्मियों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने ढेला कार्यालय की छत पर की आत्मदाह की कोशिश*

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और प्रदेश में वैकल्पिक राजनीति के रूप में मजबूत होकर उभर रही है। विधायक ने कहा कि जनता का बढ़ता समर्थन कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों पर किए जा रहे संघर्ष का परिणाम है।विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का खुला दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटकवाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों पर कार्यक्रम में शामिल होने का दबाव बनाया गया।

कहा कि आंगनबाड़ी और समूह की महिलाओं को निर्देश दिये गए कि यूनिफॉर्म के बदले सामान्य कपड़े पहन कर आए ताकि पहचान ना हो सके।तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के माध्यम से टैक्सी चालकों पर दबाव डालकर उनकी गाड़ियों को शिविर स्थल तक भेजा गया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ-साथ सरकारी तंत्र की निष्पक्षता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।जनता सब देख रही है और सत्ता के दुरुपयोग का जवाब उचित समय पर देगी।विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा सरकारी तंत्र झोंक दिया, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अपेक्षित भीड़ नहीं जुटा पाई। उन्होंने कहा कि यह इस बात का स्पष्ट संकेत है

यह भी पढ़ें 👉  मानसून अलर्ट: आपदा से निपटने के लिए अल्मोड़ा जिला प्रशासन मुस्तैद, डीएम अंशुल सिंह ने विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कि जनता अब भाजपा की नीतियों और कार्यशैली से ऊब चुकी है। तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की जनसभा को मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन से भाजपा पूरी तरह विचलित है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की सभा कितनी विशाल और प्रभावशाली थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री को स्वयं अल्मोड़ा आना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और कांग्रेस के प्रति बढ़ता विश्वास उसी का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *