यहां जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

0
ख़बर शेयर करें -

आज नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र भोज गुड्डू के पहल पर नवनियुक नगर व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का स्थानीय शिखर होटल के सभागार में सम्मान कर स्वागत किया गया। 

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय गोविन्द सिंह कुंजवाल, माननीय विधायक अल्मोड़ा बारामंडल मनोज तिवारी, माननीय नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी उपस्थित थे, कार्यक्रम मे नगर व जिला कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर स्वागत किया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की इसके साथ ही जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज व नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा जो भी कार्यक्रता, पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करेगा उसका पार्टी पूरा सम्मान करेगी साथ ही जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि पार्टी के अंदर किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं होने देंगे जो कार्यक्रता या पदाधिकारी पार्टी के विरुद्ध कार्य करते या गलत बयानबाजी किसी भी प्रकार से करेंगे उनको बहार का रास्ता दिखाया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *