भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान: चौघानपाटा में उमड़ी भीड़, 210 करोड़ के कथित घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान: चौघानपाटा में उमड़ी भीड़, 210 करोड़ के कथित घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

 

 

 

अल्मोड़ा, संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्री से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ अल्मोड़ा में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। गुरुवार, 13 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे चौघानपाटा में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम जनता और स्थानीय व्यापारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

 

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के प्रकरण पर सीबीआई जांच की मांग कार्यक्रम के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कड़े शब्दों में सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में सामने आ रहे लगभग 210 करोड़ रुपये के कथित घोटालों और भ्रष्टाचार के तमाम मामलों की निष्पक्ष जांच होनी बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े प्रकरण का जिक्र करते हुए उस पर तत्काल कार्रवाई और सीबीआई जांच की मांग उठाई, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जवाबदेही तय करने में विफल रही है और पार्टी जनता के इन मुद्दों को सड़कों से लेकर सदन तक जोर-शोर से उठाती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ढूंगाधारा में आबादी के बीच मिले तीन जहरीले रसेल वाइपर, रेस्क्यू टीम ने जंगलों में सुरक्षित छोड़ा

 

 

 

 

राज्यपाल को सौंपे जाएंगे हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज कार्यक्रम के आयोजकों ने जानकारी दी कि चौघानपाटा समेत पूरे क्षेत्र से एकत्रित किए गए हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज और बैनर 20 नवंबर 2026 तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में जमा कराए जाएंगे। इसके बाद आगामी 23 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से यह हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदय को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत विद्यापीठम् के 6 छात्रों की हाईस्कूल अंकतालिकाएँ कार्यालय से गुम, पुलिस में मामला दर्ज

 

 

 

 

इस हस्ताक्षर अभियान में भूपेंद्र भोज (जिला अध्यक्ष), ताराचंद जोशी (महानगर अध्यक्ष), प्रकाश चंद जोशी (पूर्व पालिका अध्यक्ष), राधा बिष्ट (महिला जिला अध्यक्ष), विक्रम फर्त्याल (जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस) सहित किरण आर्य, दीप सिंह डांगी, पार्षद वैभव पांडे, पूरन सिंह रौतेला, गीता पांडे, दानिश खान और बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस जन एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

Advertisement