सीएम धामी ने हल्द्वानी में संगठन की कार्यप्रणाली और तैयारियों पर की चर्चा, चमोली हादसे पर दिए जांच के कड़े निर्देश

सीएम धामी ने हल्द्वानी में संगठन की कार्यप्रणाली और तैयारियों पर की चर्चा, चमोली हादसे पर दिए जांच के कड़े निर्देश

 

 

 

हल्द्वानी:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित दौरे पर हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने चमोली में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और स्पष्ट किया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बद्रीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 21 लाख के पार

 

 

 

संगठन और सरकार के तालमेल पर बात करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संगठन कोई एक दिन काम नहीं करता, बल्कि 365 दिन लगातार तैयारियां चलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन दोनों समन्वय के साथ जनहित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेता राम माधव के दीर्घकालिक अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि उनका सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में लंबा अनुभव रहा है, जिसका संगठन और राज्य को व्यापक लाभ मिलेगा।
यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाना है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के साथ-साथ आगामी वर्ष की यात्रा की तैयारियां भी अभी से शुरू की जा रही हैं, ताकि भविष्य में व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा: अल्मोड़ा में खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष छापेमारी अभियान के आदेश

 

 

 

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की कार्यसंस्कृति और आगामी यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर चल रहे प्रयासों पर भी विस्तार से चर्चा की।

Advertisement