आजीविका सरस मेला: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, महिला समूहों के उत्पादों को सराहा

आजीविका सरस मेला: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, महिला समूहों के उत्पादों को सराहा

अल्मोड़ा। ऐतिहासिक मल्ला महल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय ‘आजीविका सरस मेला–2026’ के द्वितीय दिवस पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने विभिन्न स्टॉलों का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों तथा स्थानीय उत्पादकों से सीधे संवाद कर उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों, हस्तशिल्प और पारंपरिक कलाकृतियों की जानकारी ली।

केंद्रीय मंत्री ने स्टॉलों पर प्रदर्शित सामग्री की सराहना करते हुए कहा कि सरस मेला ग्रामीण महिला उद्यमियों के हुनर, मेहनत और प्रतिभा को एक बड़ा मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने उत्पादकों से उनकी विशेषताओं और विपणन (मार्केटिंग) की संभावनाओं पर खुलकर चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा “उत्तराखंड राज्य में सरस मेले के माध्यम से यह एक बेहद शानदार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस मेले में अल्मोड़ा जिले के विभिन्न विकास खंडों से आईं 35 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने अपनी मेहनत से तैयार विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया है।

 भारत सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से हमारी महिला समूहों को जो सहायता मिल रही है, उससे बहनों द्वारा बहुत बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। अल्मोड़ा के इस ऐतिहासिक मल्ला महल में इन सभी बहनों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और बिक्री का यह बेहतरीन अवसर मिला है, जिससे समूहों को मजबूती मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव: हास्य कवि शंभू शिखर और लोकगायिका बेबी प्रियंका की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मुझे यहां कई ऐसी बहनें मिलीं, जिनके उत्पाद देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रमोट किए जा रहे मिलेट्स (श्री अन्न) और हेल्दी फूड को केंद्र व प्रदेश सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। आज हमारी बहनों के हाथों में काम है और उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण सत्र महज 'खानापूर्ति', चर्चा से भागी सरकार: मनोज तिवारी

स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
मेले में स्थानीय हस्तशिल्प, आर्गेनिक कृषि उत्पाद, पारंपरिक परिधान और मिलेट्स से बने खाद्य पदार्थ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खरीदारों और उत्पादकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement