श्रीनगर में गूंजा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का नारा, सीएम धामी की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

श्रीनगर में गूंजा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का नारा, सीएम धामी की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

 

 

 

 

पौड़ी गढ़वाल: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गढ़वाल स्तर की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा एवं जनसभा में शामिल होने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीनगर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री धामी का ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ अत्यंत भव्य एवं जोरदार स्वागत किया।

 

 

 

श्रीनगर की मुख्य सड़कों पर आयोजित पदयात्रा में मुख्यमंत्री धामी खुद शामिल हुए। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद कंडारी और कई अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान पूरे श्रीनगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता का भारी हुजूम दिखाई दिया, जिससे सड़कों पर उत्साह और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सड़कों और रोपवे का महाअभियान: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की समीक्षा, दिए समयबद्धता के निर्देश

 

 

 

रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, पारदर्शी सुशासन और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और अराजकता के माहौल को खारिज करते हुए जनता से एकजुट होकर राज्य की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, मझखाली और ताकुला में फूंका पुतला

 

 

 

सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं के नारेबाज़ी और जबरदस्त उत्साह के बीच मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं और जनहितकारी नीतियों पर अपनी सरकार के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए हजारों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

Advertisement