सड़कों के क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकार कर रही ऐतिहासिक कार्य: अजय टम्टा

 

 

अल्मोड़ा के सौंखोला-बैना मोटर मार्ग का केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया शिलान्यास

 

 

 

 

अल्मोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान अल्मोड़ा जिले के रानीखेत विधानसभा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने सोनी डावर घट्टी पहुँचकर सौंखोला से बैना मोटर मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 11 अक्टूबर तक अलर्ट, उच्च पहाड़ियों पर बर्फबारी के आसार

 

 

 

 

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा उत्तराखंड में सड़कों के जाल और कनेक्टिविटी को लेकर व्यापक विकास कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के नेतृत्व में आज प्रदेश में लगातार विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

 

सड़क निर्माण को लेकर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मोटर मार्ग के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता मिलेगी और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का सीधा संपर्क आसान हो जाएगा।

 

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, सल्ट विधायक महेश जीना, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।