पिथौरागढ़: NH घाट (मुना बैंड) के सुधारीकरण को ₹33.47 करोड़ स्वीकृत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का जताया आभार

पिथौरागढ़: NH घाट (मुना बैंड) के सुधारीकरण को ₹33.47 करोड़ स्वीकृत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का जताया आभार

 

 

 

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ की लाइफलाइन माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अति-संवेदनशील ऑल वेदर रोड क्षेत्र NH घाट (मुना बैंड) के स्थाई सुधारीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने ₹33.47 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

 

 

 

 

राष्ट्रीय राजमार्ग के इस चुनौतीपूर्ण और भूस्खलन संभावित पैच के सुधारीकरण हेतु बजट जारी होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा जी का विशेष धन्यवाद व आभार प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा की ​7 साल की वंशिका बिष्ट ने सीबीएसई स्केटिंग में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

 

 

 

 

सुगम यातायात और सुरक्षित सफर की दिशा में बड़ा कदम

मानसखंड क्षेत्र को जोड़ने वाले इस मार्ग पर मुना बैंड का सुधारीकरण लंबे समय से एक अति-आवश्यक मांग थी। पहाड़ियों से भूस्खलन और मलबे के कारण मानसून व आम दिनों में भी यातायात बाधित होने का खतरा बना रहता था। इस प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के बाद:

 

 

 

 

  • स्थाई समाधान: मुना बैंड क्षेत्र में पहाड़ियों का स्थायी ट्रीटमेंट, रिटेनिंग वॉल और सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे।
  • सड़क सुरक्षा: सड़क चौड़ीकरण व सुधारीकरण से ऑल-वेदर कनेक्टिविटी मजबूत होगी और हादसों का खतरा कम होगा।
  • सुगम आवागमन: सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़, धारचूला और आसपास के इलाकों में यात्रियों, मालवाहकों और आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही बिना किसी बाधा के सुनिश्चित होगी।
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जनसुनवाई: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सुनीं 42 जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि डबल इंजन सरकार के तहत सीमांत क्षेत्रों में सड़क ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर लगातार काम किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री  अजय टम्टा के प्रयासों से मिली इस भारी-भरकम राशि की स्वीकृति से न केवल राहगीरों को ऑल-वेदर सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।