दुखद: अल्मोड़ा सूचना कार्यालय में तैनात PRD स्वयंसेवक चंदन सिंह लटवाल का निधन

दुखद: अल्मोड़ा सूचना कार्यालय में तैनात PRD स्वयंसेवक चंदन सिंह लटवाल का निधन

 

 

 

 

अल्मोड़ा। जिला सूचना कार्यालय, अल्मोड़ा में कार्यरत प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के स्वयंसेवक श्री चंदन सिंह लटवाल जी का आज सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  चिकित्सा एवं फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का बढ़ा मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

 

 

 

स्व. चंदन सिंह लटवाल जी लंबे समय से सूचना कार्यालय में अपनी सेवाएं निष्ठा और समर्पण के साथ दे रहे थे। अपने सौम्य व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के कारण वे अधिकारियों, सहकर्मियों और स्थानीय पत्रकारों के बीच बेहद लोकप्रिय थे।

 

 

 

 

 

उनके निधन पर जिला सूचना अधिकारी, कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय पत्रकारों व मीडियाकर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी प्रकरण को लेकर युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा, गोपाल भट्ट ने की निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग

 

 

 

 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह असह्य दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement