Uttarakhand Elections 2027: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल का इस्तीफा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और चकराता विधानसभा से उम्मीदवार रहे रामशरण नौटियाल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है.
🌸रामशरण नौटियाल मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता है.
रामशरण नौटियाल ने अचानक बीजेपी छोड़ने का फैसला क्यों लिया इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है और आगे किस पार्टी में जाएंगे इसको लेकर भी अटकलें लगना शुरू हो गयीं हैं. हालांकि उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस में भी रहे हैं. लिहाजा कई तरह की अटकलें लगने लगीं हैं.
🌸चकराता विधानसभा से 2022 में थे बीजेपी के उम्मीदवार
रामशरण नौटियाल 2022 के विधानसभा में बीजेपी की ओर से चकराता से चुनाव लड़े थे उन्हें 27,417 वोट मिले थे और वे दूसरे स्थान पर रहे थे. स्थानीय राजनीति में उनका ठीक-ठाक प्रभाव है. इससे पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं और जौनसार-बावर की राजनीति में सक्रिय रहे हैं. ऐन चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ने के कई मायने लगाए जा रहे हैं.
🌸कांग्रेस में लौटने की संभावना
अभी खुद रामशरण नौटियाल या उनके करीबियों ने कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह कांग्रेस में वापस आ सकते हैं. उधर खुद कांग्रेस नेताओं ने भी अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. चुनाव में चार से पांच महीने का ही समय बचा है और जिस तरह नौटियाल ने पार्टी छोड़ी है बीजेपी के लिए इलाके में मुश्किल हो सकती है.
उत्तराखंड में बीते कुछ समय से सत्तारूढ़ भाजपा के लिए कई चुनौतियां बढ़ चुकी हैं, राज्य में बरोजगारी और अंकिता भंडारी मर्डर केस जैसे कई मुद्दे पर विपक्ष लगातार धामी सरकार को घेरे हुए है. हाल ही में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के जरिए युवाओं को उनके मद्दों को लेकर जागरूक किया था. खुद स्थानीय कांग्रेस लगातार धरना-प्रदर्शन से माहौल बनाए हुए है.