ख़बर शेयर करें -

पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर के ऊपर भारी भूस्खलन, परिसर में घुसा मलबा; टला बड़ा हादसा

 

 

 

उर्गम/जोशीमठ : चमोली जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है। जोशीमठ ब्लॉक की कल्प घाटी उर्गम स्थित प्रसिद्ध पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर के ऊपर देर रात अचानक भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से गिरे कई टन मलबे के कारण मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:गांधी व शास्त्री जयंती पर SSP अल्मोड़ा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, पुलिस बल को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा

 

 

 

मंदिर समिति के सचिव लक्ष्मण नेगी ने बताया कि देर रात से जारी तेज बारिश के कारण कल्पेश्वर मंदिर के ठीक ऊपर स्थित पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा नीचे आ गिरा। मलबे के तेज बहाव से मंदिर परिसर के आसपास बने छोटे-छोटे शेड (रूटिंग साइड) और ढाँचे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर मंदिर प्रांगण तक पहुँच गए हैं, जिससे परिसर को काफी क्षति पहुँची है।

 

 

 

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे को हटाने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों में पहुंचेगी सरकार: धामी कैबिनेट की बैठक चंपावत से होगी शुरू, 4 अक्टूबर को जुटेंगे मंत्री

 

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि जोशीमठ तहसील प्रशासन की टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया जा रहा है। राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीम घटनास्थल पर पहुँचकर हुए नुकसान का सटीक आकलन करेगी, जिसके बाद सुरक्षा और पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *