Almora News:अल्मोड़ा: धारानौला स्टेशन पर जल्द लगेगा RO वाटर कूलर, यात्रियों और पर्यटकों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

0
ख़बर शेयर करें -

यात्रियों, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और पर्यटकों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल; नगर निगम ने स्थान चयन और निरीक्षण की कार्रवाई की पूरी

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा के नंदा देवी वार्ड अंतर्गत धारानौला स्टेशन क्षेत्र में जल्द ही आरओ वाटर कूलर स्थापित किया जाएगा। मुख्य स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं पर्यटकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा स्थान का चयन कर आवश्यक सफाई एवं निरीक्षण की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

धारानौला स्टेशन पर आरओ वाटर कूलर लगाए जाने की पहल का स्थानीय जनता, व्यापारियों एवं टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए महापौर अजय वर्मा, नगर आयुक्त एवं स्थानीय पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ‘चीमा’ का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ के ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल कॉमर्स के प्रभाव पर रमेरिका ओप्लीगर को पी०एच०डी० की उपाधि

स्थानीय व्यापारियों और टैक्सी यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि धारानौला स्टेशन अल्मोड़ा आने-जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि धारानौला क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री, पर्यटक, टैक्सी चालक और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में स्टेशन परिसर में आरओ वाटर कूलर की सुविधा आम जनता के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इससे स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ ही लोगों को पेयजल की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ‘चीमा’ ने कहा कि वार्ड के नागरिकों, यात्रियों, स्थानीय व्यापारियों एवं टैक्सी यूनियन की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम के सहयोग से यह कार्य जल्द पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और आम जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगे भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:दून विश्वविद्यालय को सीएम धामी की बड़ी सौगात: सेंट्रल लाइब्रेरी, बायोलॉजिकल लैब और कम्युनिटी रेडियो का किया लोकार्पण

नगर निगम की ओर से आरओ वाटर कूलर के लिए स्थान का चयन, सफाई और निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद अब इसके स्थापित होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि यह सुविधा जल्द शुरू होकर यात्रियों एवं आम नागरिकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलने से धारानौला स्टेशन क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलने के साथ नगर निगम की जनसुविधाओं के विस्तार की पहल को भी मजबूती मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *