Bageshwar News:बागेश्वर: क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण में देरी पर डीएम सख्त, कहा— गुणवत्ता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं

0
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर, 13 अगस्त 2026 (सूचना विभाग)

निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण कार्य में तेजी लाएं, लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता कतई स्वीकार्य नहीं: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने गुरुवार को खोली में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक के आईसीयू, क्रिटिकल केयर वार्ड, एक्स-रे कक्ष, ब्लड बैंक, फायर फाइटिंग सिस्टम, प्लास्टर एवं अन्य निर्माणाधीन हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए प्रत्येक कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के 'रवि टम्टा' का कमाल: खुद बनाया सिंगल सीटेड फ्लाइंग व्हीकल 'हैपिडा स्काइनेक्स', पहली ही उड़ान रही सुपरहिट अल्मोड़ा। पहाड़ों की शांत वादियों से अब तकनीक की एक

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की डेट-वाइज प्रगति एवं कार्य की वास्तविक एवं व्यावहारिक रूप से पूर्ण होने वाली तिथि का स्पष्ट आकलन करते हुए इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण करते रहें और कार्य की प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप सिंह रावत ने जिलाधिकारी को निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का स्थलीय निरीक्षण कराते हुए अब तक की प्रगति एवं प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन से संबंधित आवासीय एवं जिला अस्पताल की भूमि का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में शुरू होंगे AI कोर्स: आईआईटी मद्रास के सहयोग से छात्रों को मिलेगी टेक ट्रेनिंग

जिलाधिकारी ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक में बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित एवं सुचारू निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य द्विवेदी, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी सहित संबंधित विभागों के अधिशासी अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी,
बागेश्वर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *