Almora News:अल्मोड़ा: SIR के तहत प्राप्त 98,529 नोटिसों में सबसे ज्यादा मामले अल्मोड़ा सीट पर, डीएम ने दिए सत्यापन के निर्देश
एसआईआर के तहत जिले में प्राप्त 98529 नोटिसों में से सबसे अधिक मामले अकेले जिला मुख्यालय अल्मोड़ा विधानसभा में सामने आए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में इन दावों की छंटनी और सत्यापन पर गहन चर्चा की गई।
डीएम ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और बीएलए-1 के साथ बैठक करते हुए साफ किया कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।