उत्तरायण हॉस्पिटल, पेपरसैली में आयोजित होगा विशेष सर्जिकल एवं हृदय रोग शिविर IACTS के प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. ओ. पी. यादव 9 अगस्त को अल्मोड़ा में देंगे नि:शुल्क हृदय रोग परामर्श

0
ख़बर शेयर करें -

 

IACTS के प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. ओ. पी. यादव 9 अगस्त को अल्मोड़ा में देंगे नि:शुल्क हृदय रोग परामर्श

उत्तरायण हॉस्पिटल, पेपरसैली में आयोजित होगा विशेष सर्जिकल एवं हृदय रोग शिविर

विशेष संवाददाता | अल्मोड़ा

हाल ही में इंडियन एसोसिएशन ऑफ कार्डियोवैस्कुलर-थोरेसिक सर्जन्स (IACTS) के प्रेसिडेंट-इलेक्ट (अध्यक्ष) चुने गए देश के जाने-माने वरिष्ठ कार्डियो सर्जन डॉ. ओ. पी. यादव आगामी 9 अगस्त 2026 (रविवार) को अल्मोड़ा के उत्तरायण हॉस्पिटल, पेपरसैली में मरीजों को विशेष परामर्श देंगे।

 

 

 

गौरतलब है कि डॉ. ओ. पी. यादव, जो वर्तमान में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट (दिल्ली) के चेयरमैन व सीईओ हैं, को मुंबई में आयोजित IACTS के वार्षिक सम्मेलन में वर्ष 2028-2029 के लिए सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। चिकित्सा क्षेत्र के सर्वोच्च सम्मान ‘डॉ. बी. सी. रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित डॉ. यादव का अल्मोड़ा आगमन यहाँ के निवासियों और हृदय रोगियों के लिए एक बड़ा अवसर है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कपलेश्वर महादेव के प्रति अटूट आस्था; गांव-गांव से सभी ग्रामीणों की सहभागिता के साथ पहुंचती हैं भव्य जातुर,महादेव में सदियों पुरानी मान्यता और अटूट विश्वास

 

 

शिविर का समय एवं उपलब्ध सेवाएँ

FAITH उत्तरायण फाउंडेशन एवं ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह विशेष परामर्श शिविर रविवार, 09 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

 

 

 

शिविर में निम्नलिखित मुख्य परामर्श एवं जाँच की सुविधा उपलब्ध रहेगी:

  • हृदय रोग विशेषज्ञ परामर्श: डॉ. ओ. पी. यादव द्वारा नियमित हृदय जाँच, ईसीजी (ECG), छाती में दर्द, सांस फूलना, दिल की घबराहट एवं जटिल हृदय रोगों पर विशेषज्ञ सलाह।
  • जनरल व सर्जिकल परामर्श: वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. के. पी. कुनियाल द्वारा हर्निया, पित्त की थैली की पथरी, अपेंडिक्स, बवासीर (फिशर/फिस्टुला), थायराइड, स्तन संबंधी रोग एवं शरीर में गांठों की जाँच व जटिल सर्जरी उपचार।
यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

मरीजों के लिए आवश्यक निर्देश

आयोजकों ने परामर्श के लिए आने वाले मरीजों से अपील की है कि वे अपनी पुरानी जाँच रिपोर्ट और चिकित्सकीय पर्चे (Medical Papers) साथ अवश्य लाएँ। (कैंची धाम/नीम करौली बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं के दबाव के कारण ट्रैफ़िक स्थिति के अनुसार समय में आंशिक बदलाव हो सकता है)।

 

 

 

आयोजक एवं उत्तरायण फाउंडेशन के सचिव महिपाल पिलखवाल ने बताया कि शिविर से संबंधित जानकारी या अग्रिम संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9810601252  पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

नियमित OPD सूचना: अस्पताल में सोमवार से शनिवार (सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक) जनरल फिजिशियन एवं सर्जन डॉ. लोकेश के. टम्टा द्वारा नियमित ओपीडी सेवाएँ भी निरंतर दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *