आज उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे तथा हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ पर्वतीय जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। 

देहरादून, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU): जुलाई 2026 सत्र में एडमिशन का आखिरी मौका, 9 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और नदियों-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रह सकता है। 

मैदानी क्षेत्रों जैसे हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में रुक-रुक कर बारिश और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

अगले 3 दिनों का पूर्वानुमान .

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक सूचना पट्ट: 93 साल पुराना ‘ब्लैक बोर्ड’, जो आजादी की जंग से लेकर खोई चीजों को मिलाने तक का गवाह है

8 जुलाई: अधिकांश जिलों में बारिश जारी रहेगी, कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज़ बौछारें।

9 जुलाई: कुमाऊँ और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा के आसार।

10 जुलाई: बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह।