Uttrakhand News: मुख्यमंत्री के आदर्श चम्पावत के विजन को मिली नई गति, देवीधुरा में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली भारत सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति

0
ख़बर शेयर करें -

 मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के संकल्प को साकार करने की दिशा में जनपद को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। देवीधुरा के डेचमार क्षेत्र में प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए 0.89 हेक्टेयर वन पंचायत भूमि के हस्तांतरण को भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने बताया कि इस स्वीकृति के उपरांत परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण से देवीधुरा क्षेत्र में पार्किंग की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। विशेष रूप से माँ वाराही धाम एवं बग्वाल मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु एवं सुरक्षित बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: लमगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बाजार क्षेत्र में अनावश्यक जाम की समस्या कम होगी तथा स्थानीय व्यापार एवं रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने रुड़की में कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात- कार्यकर्ताओं के बीच बैठे मुख्यमंत्री धामी*

इस वन भूमि हस्तांतरण के बदले वन विभाग द्वारा देवीधुरा रेंज में 1.00 हेक्टेयर क्षेत्र पर 1100 स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण (क्षतिपूरक वनीकरण) किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन आदर्श चम्पावत के विजन के अनुरूप विकास परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे जनपद के नागरिकों एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *