Almora News:गिरचोला ग्राम पंचायत में कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, 25 लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

0
ख़बर शेयर करें -

आज गिरचोला ग्राम पंचायत में प्रधान प्रतिनिधि श्री भवान सिंह जी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं गलत नीतियों की आलोचना करते हुए एक स्वर में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाकर पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री गोविंद सिंह कुंजवाल ने कांग्रेस सरकार के समय संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के हित में किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस और भाजपा सरकारों के कार्यकाल में लागू जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का निष्पक्ष आकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों की रक्षा और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: सल्ट पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई, 1.64 लाख के गांजे के साथ बिजनौर का तस्कर गिरफ्तार

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से श्री गोविंद सिंह कुंजवाल को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया तथा उनके समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

इस अवसर पर श्री दीवान सिंह बनौला जी के नेतृत्व में लगभग 25 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही प्रमुख धौलादेवी श्रीमती लीला पूरन बिष्ट जी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती हेमा गैड़ा, श्रीमती गुड्डी देवी एवं कुमारी साक्षी ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान का शुद्धीकरण दलित समाज का अपमान: भूपेंद्र भोज

बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री पीतांबर पांडे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री महिपाल प्रसाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भैंसियाछाना, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्री पूरन पाटनी, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती मुन्नी आर्या सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *