Almora News:जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026 में खेल, कला और संस्कृति का उत्साहपूर्ण संगम

0
ख़बर शेयर करें -

आज जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026 में दिन की शुरुआत माउंटेन बाइक (MTB) रेसिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ हुई। विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। बच्चों और युवाओं ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसके पश्चात आयोजित ऐपन (Aipan) प्रतियोगिता में महिलाओं, युवाओं तथा छोटे बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक कुमाऊँनी लोक कला के सुंदर नमूने प्रस्तुत किए, जिनमें से उत्कृष्ट कृतियों को पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में 'हैट्रिक' के लिए BJP का मास्टरप्लान: जेन-जी पर फोकस, हारी हुई 23 सीटों के लिए मंत्रियों-सांसदों की क्लास

कसार कला उत्सव के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भी बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का परिचय दिया। वहीं ईको आर्ट उत्सव में “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक और उपयोगी कलाकृतियाँ तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

दोपहर में “हिमालय का भविष्य: सुरक्षा, सततता और युवाओं की भागीदारी” विषय पर एक महत्वपूर्ण पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा में श्री जयमित्र सिंह, कर्नल मनराल तथा श्री आर.सी. त्रिपाठी ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों, पर्यावरणीय संरक्षण, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा युवाओं की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लोहाघाट में ली 'पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बैठक', संगठनात्मक विषयों व क्षेत्र के विकास पर हुई मंथन

सांस्कृतिक संध्या में साउंड ऑफ वूमेन बैंड ने पारंपरिक लोक संगीत और आधुनिक पॉप संगीत के अनूठे संगम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद अभिनव लाइव बैंड की ऊर्जावान प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया और दर्शकों ने देर शाम तक संगीत का आनंद लिया।

जात्रा: द कसार फेस्टिवल में खेल, कला, संस्कृति और विचार-विमर्श के विविध आयामों के माध्यम से हिमालयी समाज की समृद्ध विरासत और समकालीन चिंताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *