Bageshwar News:लीती गाँव, बागेश्वर में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने तथा स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग उत्तराखंड एवं टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल (THSC) के सहयोग से विद्या सोसाइटी द्वारा संचालित टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का लीती गाँव, बागेश्वर में भव्य शुभारंभ किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड शासन के पर्यटन सचिव, आईएएस श्री धीराज गर्ब्याल के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लीती गाँव की ग्राम प्रधान श्रीमती मीना देवी रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का पर्यटन विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है तथा प्रशिक्षित युवाओं के माध्यम से इसे और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास हेतु की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

कार्यक्रम में बागेश्वर के उप निदेशक एवं जिला पर्यटन अधिकारी श्री पी. के. गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं रोजगार सृजन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल रोजगार का माध्यम नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं प्राकृतिक धरोहर को विश्व पटल पर स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम भी है।

उत्तराखंड पर्यटन विभाग की अपर निदेशक श्रीमती पूनम चंद वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ीं तथा प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रशिक्षित टूर मैनेजर राज्य के पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और उत्तराखंड पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपना योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

प्रशिक्षण सत्रों के संचालन एवं मार्गदर्शन हेतु प्रशिक्षक श्री नरेश रावत एवं श्री विजय तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत टूर प्लानिंग, आपदा प्रबंधन, संवाद कौशल, पर्यटक सुरक्षा, डिजिटल टूल्स का उपयोग तथा उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान श्री आनंद प्रकाश भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 40 प्रतिभागियों ने नामांकन किया है।

यह पहल लीती गाँव एवं सम्पूर्ण बागेश्वर जनपद में पर्यटन संवर्धन, स्थानीय युवाओं के कौशल विकास तथा रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *