ख़बर शेयर करें -

अजय टम्टा

राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार

12, जून, 2026

आदरणीय श्री हरदीप सिंह पुरी जी,

सादर प्रणाम,

मेरे उत्तराखण्ड के भ्रमण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर की पुनर्बुकिंग से संबंधित एक महत्वपूर्ण समस्या मेरे संज्ञान में लाई गई है।

उत्तराखण्ड राज्य में नगर निकायों के परिसीमन के फलस्वरूप अनेक ग्रामीण पंचायतों को नगरपालिकाओं एवं नगर निगमों में सम्मिलित किया गया है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार शहरी क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की पुनर्बुकिंग अवधि 25-30 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन निर्धारित है। परिसीमन के बाद कई ऐसी ग्राम पंचायतें, नगरपालिकाओं एवं नगर निगमों में सम्मिलित हो गए हैं, जहाँ की गैस एजेंसियां एवं वितरण व्यवस्था अभी भी ग्रामीण स्वरूप में संचालित हो रही हैं। इससे उपभोक्ताओं को पुनर्बुकिंग के दौरान अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चनौली पुल 13 वर्षों से अधूरा: सोमेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांव-गांव जाकर खोलेंगे विकास के दावों की पोल

अतः आपसे अनुरोध है कि इस विषय का परीक्षण कर परिसीमन से प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने का कष्ट करें, ताकि जनसामान्य को होने वाली असुविधा का निराकरण हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के DIO गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, अल्मोड़ा में पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सादर,

भवदीय,

(अजय टम्टा)

श्री हरदीप सिंह पुरी,

माननीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री,

भारत सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *