उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह। पहुंचे बिनसर

उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह। पहुंचे बिनसर उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह अपने तीन दिवसीय अल्मोड़ा भ्रमण पर बुधवार को बिनसर पहुंचे। बिनसर पहुंचने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण सत्र महज 'खानापूर्ति', चर्चा से भागी सरकार: मनोज तिवारी

 

 

भ्रमण के दौरान माननीय राज्यपाल ने बिनसर स्थित कुमाऊँ मंडल विकास निगम (केएमवीएन) अतिथि गृह परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण किए जाने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement