Breking news : पूर्व बीजेपी विधायक गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

Breking news : पूर्व बीजेपी विधायक गिरफ्तार

 

कोतवाली डालनवाला पर दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी भाजपा ने लिखित तहरीर देकर सुरेश राठौर, पूर्व बीजेपी विधायक ज्वालापुर विधानसभा हरिद्वार व एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के द्वारा कुछ राजनैतिक पार्टियों से मिलीभगत कर सुनियोजित रुप से आपराधिक षडयंत्र रचते हुए झूठी व मनगढंत ऑडियो व वीडियो बनाकर वादी, उनकी पार्टी एंव अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि खराब करने, झूठी ऑडियो व वीडियो का आपसी वार्तालाप करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शान्ति व्यवस्था भंग करने, उपद्रव व दंगे फैलाने का प्रयास करने के सम्बन्ध में दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: मेधावियों को मिलेंगे स्मृति स्वर्ण पदक, 'विधि सहयोगी' ऐप और नई पुस्तक का होगा विमोचन

 

 

 

तहरीर के आधार पर दिनांक 05-01-2026 को कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सं0- 04/2026 धारा- 61(2)/336(4)/353(2)/356(3) बीएनएस व 66(डी),66(ई) आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया.

 

 

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त प्रकरण में गहनता से जाँच करने के आदेश दिए गए थे. साक्ष्य व तथ्यों के आधार पर अभियुक्त सुरेश राठौर के विरूद्ध विवेचना में धारा 308(6) बीएनएस का अपराध पाये जाने पर विवेचना में 308(6) बीएनएस की वृद्धि की गयी व पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुरेश राठौर को बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, मां0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand news:-बुलेट के एयर फिल्टर में छिपा बैठा था 'जहरीला नाग', देहरादून में मंचा हड़कंप, देखें रेस्क्यू वीडियो

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *