Uttrakhand news:-बुलेट के एयर फिल्टर में छिपा बैठा था ‘जहरीला नाग’, देहरादून में मंचा हड़कंप, देखें रेस्क्यू वीडियो

0
ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand news:-बुलेट के एयर फिल्टर में छिपा बैठा था ‘जहरीला नाग’, देहरादून में मंचा हड़कंप, देखें रेस्क्यू वीडियो

 

​देहरादून (प्रेमनगर): उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के पितांबरपुर इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल के अंदर सांप घुसने की खबर फैली। गनीमत रही कि बाइक मालिक की नजर समय रहते पड़ गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अलर्ट: देहरादून समेत छह जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, नदियां उफान पर

 

​काफी मशक्कत के बाद एयर फिल्टर से निकला कोबरा
​सूचना मिलते ही स्थानीय स्नेक रेस्क्यूर (सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ) तुरंत मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में बाइक के बाहरी हिस्सों में सांप कहीं दिखाई नहीं दिया। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद जब रेस्क्यूर ने बुलेट का एयर फिल्टर खोला, तो सबके होश उड़ गए। एयर फिल्टर के अंदर एक अत्यंत जहरीला भारतीय नाग (इंडियन कोबरा) कुंडली मारकर बैठा हुआ था।

 

यह भी पढ़ें 👉  दुबई में तिरंगा फहराने का सपना, लेकिन आर्थिक तंगी बनी रोड़ा! नैनीताल की बेटी अंजलि आर्य ने पीएम मोदी और सीएम धामी से लगाई गुहार

 

​रेस्क्यूर ने सूझबूझ और सावधानी का परिचय देते हुए कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सांप को आबादी वाले क्षेत्र से दूर, उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया गया। तब जाकर स्थानीय लोगों और बाइक मालिक ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *