Almora News:हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार और काव्य गोष्ठी का आयोजन, जिलाधिकारी ने साझा किए अपने अनुभव

0
ख़बर शेयर करें -

हिंदी पत्रकारिता दिवस के गौरवमयी अवसर पर शनिवार को एक विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप तथा समाज में इसकी महती भूमिका पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन के दौरान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संदेशपरक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए, जिससे समाज को एक सही दिशा मिल सके और युवा पीढ़ी पत्रकारिता के उच्च आदर्शों व नैतिक मूल्यों से प्रेरणा ले सके। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के समृद्ध इतिहास को याद करते हुए कहा कि देश के विकास और जन-जागरूकता में मीडिया का योगदान अतुलनीय है। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं और उपस्थित जनो के साथ अपने जीवंत अनुभव भी साझा किए, जिसे श्रोताओं ने बेहद ध्यानपूर्वक सुना।
इस गरिमामयी गोष्ठी का कुशल और सफल संचालन कवि श्री प्रकाश जोशी ‘शूल’ द्वारा किया गया।
उन्होंने अपनी विशिष्ट शैली और काव्यमयी पंक्तियों से पूरे कार्यक्रम में समां बांधे रखा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कवियों और विचारकों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज की समसामयिक परिस्थितियों को उजागर किया और हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित किया।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:पिथौरागढ़: स्थानीय उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मार्केट, डीएम ने एरोमैटिक व औषधीय पौधों की खेती पर दिया जोर

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने विचारों से गोष्ठी को और समृद्ध बनाया।

इस गोष्ठी के दौरान ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर समाज को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और कला के माध्यम से एक स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सीएम धामी के अल्मोड़ा दौरे को लेकर प्रशासन मुस्तैद, डीएम अंशुल सिंह ने परखा तैयारियों का रुख

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक बी. जोशी, राजेंद्र गहतोड़ी, महेश चौड़ाकोटी, कवि सुभाष जोशी, बृजेश पांडे, गिरीश बिष्ट, श्याम सर्वा आर्य, विनोद चतुर्वेदी, अंकित, ललित मोहन जोशी, कैलाश पांडे, शुभम और पंकज सहित प्रबुद्धजन और मीडिया जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *