Almora News:विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज खुमाड़ में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों ने उठाया लाभ

0
ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा की अध्यक्षता में विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज खुमाड़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

शिविर में क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 IAS, 1 PCS समेत 6 अधिकारियों के बदले विभाग, गृह और आवास में नई तैनातियाँ

शिविर के दौरान कुल 16 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष मामलों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जागेश्वर: मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की जयंती पर शिल्प उन्नयन संस्थान का कार्य रुकने से आक्रोश, कांग्रेसियों ने जताया रोष

इस अवसर पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख सल्ट कंचन रावत, उपजिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी अल्मोड़ा शैलेन्द्र पांडेय सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *